प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने राजनीतिक सफर के 24 साल पूरे कर लिए हैं. उन्होंने आज ही साल 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. ये पहला मौका था जब पीएम मोदी ने गुजरात सरकार के मुखिया के तौर पर कमान संभाली थी. तब से आज तक वह देश के संवैधानिक पद पर बने हुए हैं.
2001 से 2014 तक पर वह गुजरात के सीएम रहे, इसके बाद वह तीन बार से प्रधानमंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को सरकार के मुखिया के रूप में अपने 25वें वर्ष में प्रवेश करने पर भारत के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया. पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा कि देशवासियों के निरंतर आशीर्वाद के साथ वह सरकार के प्रमुख के रूप में अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं. उन्होंने भारत के लोगों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की.




681.jpg)
202.jpg)
224.jpg)
237.jpg)
393.jpg)
462.jpg)
506.jpg)
791.jpg)
791.jpg)





