Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2025-11-04 13:09:30

बिहार विधानसभा चुनाव की वोटिंग से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि इस बार बिहार की जनता बदलाव के मूड में है. चुनाव को लेकर पूरे बिहार के लोग उत्साहित हैं. तेजस्वी यादव ने आज बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि उन लोगों की सरकार बनने जा रही है. बिहार में इस बार वो लोग जहां जहां हो गए हैं, वहां उन लोगों ने महसूस किया है कि इस बार बिहार की जनता बदलाव के मूड में है.
तेजस्वी देंगे मकर संक्रांति का तोहफा: तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों की सरकार बनने जा रही है. खरमास के बाद मकर संक्रांति आता है जिसे नए साल के रूप में देखते हैं, जिसे दही चूड़ा हम लोग कहते हैं. हमारी सरकार बनने जा रही है और हमारी सरकार बनते ही 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन बिहार की महिलाओं को मान बहिन मान योजना के तहत पूरे 1 साल का ₹30000 उन लोगों के खाते में चला जाएगा. 5 साल में डेढ़ लाख रुपया महीने का ₹2500 होता है. 14 जनवरी को वो लोग ₹30000 महिलाओं के खाते में डाल देंगे.
 

आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया