Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2026-06-13 13:38:22

भारतीय सेना के लिए आज शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा. आईएमए की पासिंग आउट परेड में एनडीए की पहले महिला बैच की 9 महिला कैडेट भारतीय थल सेना में अफसर के रूप में शामिल हो गईं. खुशी की बात ये है कि आज ही हैदराबाद के डुंडीगल स्थित भारतीय वायुसेना अकादमी से 5 महिला कैडेट्स ने वायुसेना में कमीशन प्राप्त किया है. ऐसे में एक ही दिन भारतीय सेनाओं को 14 महिला अफसर मिली हैं. राष्ट्रपति ने इस पर गर्व जताया.
आईएमए की ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड: आज शनिवार को देहरादून स्थित आईएमए में हुई पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. उन्होंने पासिंग आउट परेड की समीक्षा की और बेस्ट ऑफिसर कैडेट को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया. ये देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में 158वें रेगुलर कोर्स और 141वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स की पासिंग आउट परेड थी.
 

आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया