Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2026-09-10 09:50:44

बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. बुधवार की सुबह NIA की टीम चित्रगुप्त नगर इलाके के साईं कुसुम इनफिनिटी अपार्टमेंट पहुंची. यहां टीम ने दो फ्लैटों में तलाशी अभियान चलाया. दोनों फ्लैट नंबर 1206 और 609 बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक दोनों फ्लैट संदीप नाम के व्यक्ति के नाम पर लिए गए हैं. NIA की टीम में करीब 8 अधिकारी और कर्मी शामिल हैं.
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले के मामले से जुड़ी है. इस मामले में दिल्ली से एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर NIA की टीम पटना पहुंची है. जांच एजेंसी को मिले इनपुट के आधार पर दोनों फ्लैटों की तलाशी ली जा रही है.
 

आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया