बस्तर में सुरक्षाबलों का एंटी नक्सल ऑपरेशन ताबड़तोड़ रुप में जारी है. इस बीच गरियाबंद के मैनपुर में गुरुवार को बड़ी नक्सल मुठभेड़ हुई है. सिक्योरिटी फोर्स और गरियाबंद को लीड मिली थी कि मैनपुर के जंगल में नक्सलियों का गुट छिपा हुआ है. इस खुफिया सूचना के आधार पर गरियाबंद पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबलों की टीम मैनपुर के जंगलों के लिए गुरुवार को रवाना हुई. रायपुर आईजी अमरेश मिश्रा ने इस मुठभेड़ पर बयान दिया है. उन्होंने बताया है कि एनकाउंटर के बाद 9 नक्सलियों के शव जंगल में पड़े हुए हैं. लैंडमाइन होने के खतरे की वजह से अभी सर्च ऑपरेशन नहीं चलाया जा रहा है. दोनों ओर से फायरिंग हो रही है. इस बीच गृह मंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग में बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. हालांकि कितने नक्सली मारे गए हैं. इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.




51.jpg)
13.jpg)
604.jpg)
17.jpg)
146.jpg)
801.jpg)
804.jpg)

15.jpg)
52.jpg)




