Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2025-11-06 09:11:40

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान आज है. सबकी नजर इस विधानसभा चुनाव पर टिकी है. बिहार चुनाव लेकर को राजनीतिक दल और नेता उत्साहित हैं. चुनाव जीतने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं. इस बीच एक पार्टी द्वारा दूसरी पार्टी पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का दौड़ जारी है. इसी क्रम में नेताओं की बयानबाजी चरम पर है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने लोगों से मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया है. बता दें, बिहार में पहले चरण में 18 जिलों की कुल 121 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इस फेज में तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, मैथिली ठाकुर, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और सिवान से ओसामा शहाब समेत कई दिग्गज अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इस चरण में तीन करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया