Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2026-05-11 09:06:39

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के बाद बीजेपी का अगला लक्ष्य तेलंगाना में सरकार बनाना है. हैदराबाद के सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में BJP की सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि BJP ने पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत हासिल की है और राज्य में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी है. उन्होंने कहा कि तेलंगाना के लोगों में भी ऐसा ही जोश दिख रहा है. उन्होंने भरोसा जताया कि अगली बार तेलंगाना में BJP की सरकार आएगी.
राजनीति में हार-जीत को आम बात बताने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कोई राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि संविधान विरोधी ताकतें हारी हैं. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोगों ने भ्रष्ट और परिवारवादी पार्टियों को हराया. उन्होंने कहा कि वह खुशकिस्मत हैं कि तेलंगाना के लोगों ने इतना प्यार दिखाया. प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरा देश बदलाव चाहता है, लोग किसी भी राज्य में परिवार का राज नहीं चाहते. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भी तेलंगाना में BJP की सरकार आएगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और BRS दोनों ही परिवारवादी पार्टियां हैं और NDA सरकार तेलंगाना के विकास के लिए पूरी तरह तैयार है.

आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया