संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज दूसरा दिन है. सोमवार को पहले दिन, ईरान युद्ध पर चर्चा की मांग को लेकर संसद में काफी हंगामा हुआ, जिससे दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित हुई. मंगलवार को भी लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद सदन में भारी हंगामा हुआ, जिसके कारण लोकसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी. कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए एक प्रस्ताव सदन में पेश की. विपक्ष के 118 सांसदों ने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें आरोप लगाया गया है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी को कथित तौर पर सदन में बोलने की इजाजत नहीं देकर स्पीकर ने "पक्षपातपूर्ण" व्यवहार किया है.




739.jpg)
.jpg)
85.jpg)
2.jpg)
131.jpg)
157.jpg)
176.jpg)
229.jpg)
7.jpg)
4.jpg)




