Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2026-05-20 08:51:14

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के एक असिस्टेंट विजिलेंस ऑफिसर और एक मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कर ली गई है. इन दोनों आरोपियों को एक पूर्व डिप्टी डायरेक्टर से रिश्वत की रकम वसूलते वक्त दबोचा गया है.
जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने यह कार्रवाई डीडीए के ही एक पूर्व डिप्टी डायरेक्टर की शिकायत पर की है. शिकायतकर्ता के खिलाफ एक विजिलेंस का मामला चल रहा था. आरोप है कि असिस्टेंट विजिलेंस ऑफिसर ने शिकायतकर्ता के पैरेंट डिपार्टमेंट को उनके पक्ष में एक अनुकूल जवाब भेजने के एवज में 5 लाख रुपए की भारी-भरकम रिश्वत की मांग की थी. शिकायतकर्ता द्वारा असमर्थता जताने और काफी मोलभाव के बाद, आरोपी अधिकारी 3 लाख रुपये की अवैध रकम स्वीकार करने के लिए तैयार हो गया.

आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया