अमेरिका के कैलिफोर्निया में पढ़ाई कर रहे 22 साल के भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया करीब 6 दिनों से लापता थे और आज उनका शव मिला है. जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के रहने वाले साकेत श्रीनिवासैया यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले में केमिकल और बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री कर रहे थे.
उन्हें आखिरी बार 9 फरवरी को कैंपस से करीब एक किलोमीटर दूर देखा गया था, जिसके बाद लेक अंजा और बर्कले हिल्स इलाकों में पूरे शहर में खोजबीन की गई. सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने पुष्टि की कि स्थानीय अधिकारियों ने उनका शव बरामद कर लिया है और आश्वासन दिया कि उनके अवशेषों को जल्द से जल्द भारत वापस लाने के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी.




199.jpg)
751.jpg)
739.jpg)

166.jpg)
187.jpg)
207.jpg)
255.jpg)
281.jpg)
295.jpg)




