गुजरात एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड (ATS) ने एक चौंकाने वाले खुलासे में हैदराबाद से जुड़ी एक और आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है. एक स्थानीय डॉक्टर ने जान बचाने के बजाय कथित तौर पर अपने घर को राइसिन जहर बनाने की प्रयोगशाला में बदल दिया. राइसिन एक बेहद जहरीला रसायन है जिसे साइनाइड से भी ज़्यादा घातक बताया जाता है.
एटीएस ने ISIS के तीन समर्थकों को राइसिन बनाने और भारत में हथियारों की तस्करी की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किए गए लोगों में हैदराबाद के डॉ अहमद मोहिउद्दीन सैयद, उत्तर प्रदेश के आजाद सुलेमान शेख और मोहम्मद सुहैल सलीम खान हैं. अधिकारियों ने उनके पास से बंदूकें और रासायनिक पदार्थ भी जब्त किए.




689.jpg)
276.jpg)
203.jpg)
237.jpg)
715.jpg)
701.jpg)

167.jpg)
266.jpg)
525.jpg)




