Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2026-06-11 14:12:41

भारत के दक्षिण भारत राज्य केरलम में इन दिनों निपाह वायरस का खौफ चरम पर है. इसको लेकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग दोनों अलर्ट मोड पर हैं. जानकारी के मुताबिक राज्य के कोझिकोड में एक बार फिर से निपाह वायरस के इंफेक्शन की पुष्टि हुई है. जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है.
वहीं, कोझिकोड मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में किए गए शुरुआती स्वैब टेस्ट में फेरोक इलाके के एक 43 साल के आदमी का निपाह टेस्ट पॉजिटिव आया. उसे मेडिकल कॉलेज के एक स्पेशल आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. अभी, उसका वेंटिलेटर सपोर्ट के साथ इलाज किया रहा है. हॉस्पिटल के सूत्रों ने बताया है कि उसकी हालत क्रिटिकल है.
 

आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया