Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2026-06-11 14:13:26

तृणमूल कांग्रेस (TMC) पार्टी के अच्छे दिन नहीं चल रहे हैं. विधानसभा चुनाव 2026 के बाद से राज्य और पार्टी में उथल-पुथल मची हुई है. तमाम सांसद और विधायक पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं. इसी सिलसिले में आज गुरुवार को एक और राज्यसभा सदस्य ने इस्तीफा दे दिया है.
जानकारी के मुताबिक टीएमसी सांसद प्रकाश चिक बराइक ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया है. इससे पहले सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव ने इस्तीफा दिया था. कुल मिलाकर अभी तक 3 सांसदों ने इस्तीफा दिया है. अब सदन में पार्टी के सिर्फ 10 सांसद ही बचे हैं. आने वाले दिनों में इस्तीफा देने वाले सांसदों की संख्या बढ़ सकती है. एक हफ्ते के अंदर यह तीसरा ऐसा इस्तीफा है.
 

आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया