पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच भारत ने देश में फंसे विदेशियों के लिए वीजा की अवधि बढ़ाने और ज्यादा समय रुकने पर लगने वाले जुर्माने को माफ करने की घोषणा की है. दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक नोटिस जारी कर बताया कि सभी वीजा और ई-वीजा, जिनकी अवधि समाप्त हो चुकी है या जल्द ही समाप्त होने वाली है, उन्हें संबंधित 'विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालयों' (FRROs) द्वारा बिना किसी शुल्क के एक महीने के लिए बढ़ा दिया जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि चल रहे संघर्ष के कारण 28 फरवरी के बाद प्रभावित विदेशी नागरिकों द्वारा ज्यादा समय रुकने पर लगने वाला जुर्माना माफ कर दिया जाएगा. अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि यात्रा में बाधा के कारण प्रभावित विदेशी नागरिकों को 'निकास अनुमति' (Exit Permits) बिना किसी शुल्क के जारी की जाएगी, जिससे मार्ग फिर से खुलने पर वे भारत छोड़ सकेंगे.




208.jpg)
753.jpg)
591.jpg)
763.jpg)
226.jpg)
261.jpg)
288.jpg)
486.jpg)
544.jpg)





