प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सूरत से केंद्र और राज्य सरकारों की 24 अलग-अलग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उन्होंने दक्षिण गुजरात को 18,778 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का तोहफा दिया. सूरत के दीनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने सूरत के लोगों के हौसले की तारीफ की. कहा, सूरत, जिसने कभी प्लेग जैसी महामारी का सामना किया था, आज पूरे देश में स्वच्छता और पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा का एक बेहतरीन उदाहरण बनकर उभरा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "दुनिया इस समय अभूतपूर्व चुनौतियों के दौर से गुजर रहा है. कुछ समय पहले मैंने कहा था कि यह दशक दुनिया के लिए आपदाओं का दशक साबित हो रहा है. हाल के दिनों में हमने एक के बाद एक वैश्विक आपदाएं देखी हैं. पहले कोविड-19 के कारण बड़ा संकट आया; फिर अलग-अलग जगहों पर युद्ध छिड़ गए, और गंभीर ऊर्जा संकट ने पूरी दुनिया को अस्त-व्यस्त कर दिया है. दुनिया भर में पेट्रोल की कीमतें लगातार घट-बढ़ रही हैं और गैस सप्लाई चेन ठप हो रही है. मुझे इस बात का बहुत संतोष है कि 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक प्रयासों से देश ऐसी हर चुनौती का मजबूती से सामना कर रहा है."




223.jpg)

51.jpg)
145.jpg)
6.jpg)
516.jpg)
553.jpg)
800.jpg)
50.jpg)





