केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को कहा कि भारत जल्द ही मेट्रो रेल कनेक्टिविटी के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़कर दूसरा सबसे बड़ा देश बन जाएगा. वह केरल स्थानीय स्वशासन विभाग (LSGD) द्वारा राज्य के लिए शहरी नीति तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय शहरी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे.
खट्टर ने कहा कि मेट्रो रेल नेटवर्क की लंबाई के मामले में भारत वर्तमान में चीन और अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर है. उन्होंने कहा, "वर्तमान में 24 शहरों में 1,065 किलोमीटर लंबी मेट्रो सेवाएं चालू हैं. जल्द ही हम अमेरिका को पीछे छोड़ देंगे, जिसके पास 1,400 किलोमीटर लंबा मेट्रो नेटवर्क है. 955 किलोमीटर लंबी पांच और परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं."




675.jpg)

15.jpg)
52.jpg)
603.jpg)
13.jpg)
554.jpg)

51.jpg)
145.jpg)




