Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2026-03-14 13:05:09

अमेरिका-इजराइल- ईरान युद्ध शुरू होने के दो हफ्ते से अधिक समय बीत जाने के बाद भी ये थमने का नाम नहीं ले रहा है. अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर हमले लगातार जारी हैं. अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दावा किया कि अमेरिकी और इजरायली सेनाओं ने ईरान में अब तक 15000 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया है. 
एक इराकी सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि शनिवार को बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर एक ड्रोन से हमला किया गया. इस दौरान एएफपी के एक पत्रकार ने दूतावास परिसर से धुआँ उठता हुआ देखा. अधिकारी ने कहा, 'एक ड्रोन ने दूतावास पर हमला किया.' वहीं, एक दूसरे सुरक्षा सूत्र ने भी इस बात की पुष्टि की कि इस हमले का निशाना यह राजनयिक मिशन ही था. कई सूत्रों के अनुसार यह हमला इराक की राजधानी में हुए उन हमलों के कुछ ही समय बाद हुआ जिनमें ईरान समर्थित दो लड़ाके मारे गए थे.

आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया