आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर देशभर में E20 पेट्रोल को लेकर उठ रही शिकायतों का हवाला देते हुए दो प्रमुख मांगें रखी हैं.
केजरीवाल ने हर पेट्रोल पंप पर शुद्ध पेट्रोल और E20 पेट्रोल दोनों का विकल्प उपलब्ध कराने तथा कम माइलेज मिलने के कारण E20 की कीमत सामान्य पेट्रोल से कम रखने की मांग की है. साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात का समय भी मांगा है. इतना ही नहीं केजरीवाल ने आज "स्टॉप E20 पेट्रोल" ऑनलाइन सिग्नेचर अभियान शुरू किया. StopE20petrol.com के जरिए लोग प्रधानमंत्री के नाम याचिका पर हस्ताक्षर कर अपनी आवाज़ दर्ज करा सकते हैं.




603.jpg)
3.jpg)
11.jpg)
519.jpg)
10.jpg)
8.jpg)
11.jpg)
559.jpg)
805.jpg)
810.jpg)




