खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैसल खान उर्फ खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड प्रदीप कुमार और तालेबर सिंह को पटना सिविल कोर्ट से जमानत मिल गई है. पटना कोचिंग विवाद केस में खान सर की याचिका और बॉडीगार्ड की जमानत पर सुनवाई हुई. पटना जिला अदालत ने मामले में खान सर की अग्रिम जमानत याचिका को मंजूर कर लिया.
खान सर के अधिवक्ता ने की पुष्टि: फैजल खान के पक्ष के अधिवक्ता अरविंद कुमार मउवार ने अदालत के फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि सिविल कोर्ट ने आज फैजल खान और उनके बॉडीगार्ड से संबंधित अग्रिम जमानत याचिका पर अंतिम आदेश पारित कर दिया है. उन्होंने बताया कि अदालत ने सभी संबंधित आरोपितों को जमानत प्रदान कर दी है.




6.jpg)
519.jpg)
10.jpg)
8.jpg)
11.jpg)
559.jpg)
805.jpg)
810.jpg)

809.jpg)




