Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2026-06-14 13:49:01

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने 100 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण ईंधन को कानूनी मान्यता देने की मंजूरी दे दी है. साथ ही कहा कि इस तरह के कदम से आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 साल पूरे होने के मौके पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा, 'कल रात 8 बजे, मैंने 100 फीसदी इथेनॉल के नियम बनाने और इसे कानूनी प्रक्रिया देने वाली फाइल पर साइन किए.' भारत के लिए फॉसिल फ्यूल के मामले में इम्पोर्ट पर निर्भरता के बारे में बात करते हुए मंत्री गडकरी ने कहा कि इथेनॉल 'पेट्रोल का एक सही विकल्प' बनकर उभरेगा और 22 लाख करोड़ रुपये के इम्पोर्ट के बोझ को कम करने में मदद करेगा.'

आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया