Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2026-03-05 13:48:14

क्या बिहार में मुख्यमंत्री बदलने जा रहा है. यह सवाल इसलिए क्योंकि CM नीतीश कुमार ने अपने राज्यसभा जाने का ऐलान कर दिया है. जेडीयू के सूत्रों के मुताबिक वो 10 अप्रैल तक सीएम रहेंगे. ऐसे में अब निशांत कुमार को लेकर कुछ बड़ा ऐलान हो सकता है. सवाल ये भी है कि अगर नीतीश राज्यसभा जाते हैं तो बिहार का अगला सीएम कौन होगा?. इधर, गुरुवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे, जिसमें शामिल होने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पटना आ सकते हैं. बता दें कि गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन है.
महागठबंधन से अमरेंद्र धारी सिंह ने राज्यसभा के लिए नॉमिनेशन किया. तेजस्वी यादव के साथ प्रस्तावक के तौर पर बसपा विधायक, आईपी गुप्ता और राजद के विधायक थे

आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया