पाकिस्तान के इस्लामाबाद में स्थित भारतीय उच्चायोग में काम करने वाले दो अधिकारी लापता हैं। बताया जा रहा है कि दोनों लगभग दो घंटे से लापता हैं। भारत ने इसकी शिकायत पाकिस्तान सरकार से की है। दोनों अधिकारियों की तलाश की जा रही है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में भारत में पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त को समन (बुलावा) भेजा है। जानकारी के अनुसार पाक उप उच्चायुक्त विदेश मंत्रालय पहुंच गए हैं।