Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2025-12-10 14:04:59

संसद के चल रहे शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव आयोग की शुरू की गई विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान पर चर्चा जारी रहेगी. कल वरिष्ठ सांसद मनीष तिवारी ने बहस की शुरुआत की. विपक्ष की तरफ से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (LoP) राहुल गांधी ने चर्चा को आगे बढ़ाते हुए गंभीर आरोप लगाए कि चुनाव आयोग सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ मिलकर चुनावों को आकार देने के लिए मिलीभगत कर रहा है. 
तेलंगाना के आदिलाबाद से बीजेपी के सांसद गोडम नागेश ने रेलवे स्टेशनों, हाल्ट में सुविधाओं को लेकर प्रश्न पूछा. इसके जवाब में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा, 'देश में करीब 7हजार स्टेशन हैं. स्टेशन का ग्रेडेशन कई मानकों पर होता है जिसमें वहां आने वाले यात्रियों, कितनी ट्रेन वहां जाती है और कितना व्यस्त स्टेशन है. इन सब चीजों को ध्यान में रखा जाता है. पीएम मोदी ने स्टेशन के नव निर्माण और पुनर्निर्माण के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना आरंभ की है. ये विश्व का सबसे बड़ा स्टेशन का रिकंस्ट्रक्शन प्रोग्राम है. इसके तहत 1002 स्टेशनों का रिकंस्ट्रक्शन चल रहा है. 160 स्टेशनों का काम पूरा हो गया है.
 

आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया