Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2026-06-07 09:39:01

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद' (ईएसी-पीएम) के सदस्यों के साथ बैठक कर वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की आर्थिक वृद्धि को और तेज करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया.
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कि इस बैठक में ‘जीवन की सुगमता’ और ‘कारोबारी सुगमता’ को और बेहतर बनाने से जुड़े विभिन्न सुधारों पर भी विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सलाहकार परिषद के सदस्यों ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के बीच आर्थिक वृद्धि को मजबूत करने के साथ ही इसको तेज करने के कई विचारों एवं नीतिगत उपायों पर मंथन किया.

आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया