Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2025-09-11 13:41:14

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अपने 52वें दौरे पर पहुंच गए हैं. पीएम मोदी का यह दौरा इसलिए बेहद खास है, क्योंकि प्रधानमंत्री पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र में किसी दूसरे देश के राष्ट्राध्यक्ष के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन चंद्र राम गुलाम कल ही वाराणसी पहुंच चुके हैं. नवीन चंद्र का कल शाम को बाबतपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया था. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना मौजूद थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत ने हमेशा उपनिवेशवाद से मुक्ति और मॉरीशस की संप्रभुता की पूर्ण मान्यता का समर्थन किया है और इसमें मॉरीशस के साथ मजबूती से खड़ा रहा है. मॉरीशस के विकास में एक विश्वसनीय और प्राथमिक भागीदार होना भारत के लिए गर्व की बात है. आज हमने मॉरीशस की जरूरतों और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए एक विशेष आर्थिक पैकेज का फैसला किया है. यह बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करेगा.

आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया