Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2026-05-11 14:15:16

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने तीखा हमला किया, जिसमें उन्होंने देशवासियों से सोना नहीं खरीदने, विदेश यात्रा कम करने और पेट्रोल का कम खर्च करने की अपील की थी. राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी "कंप्रोमाइज्ड" हैं, इसलिए वे देश चलाने में सक्षम नहीं हैं.
विपक्ष के नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री के शब्द "विफलता का प्रमाण" हैं.गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा, "कल मोदीजी ने जनता से त्याग करने का आह्वान किया - सोना न खरीदें, विदेश यात्रा न करें, पेट्रोल का कम उपयोग करें, उर्वरक और खाना पकाने के तेल में कटौती करें, मेट्रो का उपयोग करें और घर से काम करें."

आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया