Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2025-09-12 12:32:30

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज शुक्रवार को गुजरात के जूनागढ़ शहर में अपनी पार्टी के जिला और शहर इकाई प्रमुखों को संबोधित करेंगे. जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के 'संगठन सृजन अभियान' (संगठन को मजबूत करने का अभियान) के तहत जूनागढ़ में 10 से 19 सितंबर तक एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसका उद्घाटन बुधवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया था.
राहुल गांधी के जूनागढ़ दौरे को लेकर गुजरात कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी ने गुरुवार को बताया कि राहुल गांधी शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे केशोद हवाई अड्डे पर उतरेंगे और करीब 1:30 बजे 'शिविर' स्थल पहुंचेंगे. वह जिला और शहर अध्यक्षों को संबोधित करेंगे और वरिष्ठ नेताओं से बातचीत करेंगे. दिल्ली रवाना होने से पहले वह लगभग तीन घंटे तक कार्यक्रम में रहेंगे.
 

आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया