Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2026-06-14 13:50:20

योगी सरकार ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की सिफारिश पर राम मंदिर दान गबन विवाद के आरोपों की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है. वहीं, अयोध्या में इसकी जांच तेज हो गई है. अयोध्या में बीती रात पुलिस ने राम मंदिर के एक कर्मचारी के आवास पर छापा मारकर जांच की है. कर्मचारी के पिता का कहना है कि घर से पुलिस दस लाख रुपए बरामद कर ले गई है. उनका कहना है कि किसी चोरी के मामले में पुलिस जांच करने आई थी. वहीं कर्मचारी द्वारा हाल में ही लाखों की जमीन खरीदने की बात भी प्रकाश में आई है. कर्मचारी से पुलिस पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि इस कर्मचारी की ड्यूटी चढ़ावे के पास रहती थी. वहीं, इस मामले में ट्रस्ट ने चुप्पी साध रखी है. पुलिस ने भी इस संबंध में अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है.

आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया