Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2025-12-10 14:05:55

वृंदावन के प्रसिद्ध संत और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करके मुश्किलों में फंस गए हैं. उन्होंने प्रवचन के दौरान कहा था, महिलाएं 25 वर्ष की उम्र में 4 जगह मुंह मार लेती हैं. इसलिए उनकी शादी 14 वर्ष की आयु में हो जानी चाहिए.
इस बयान को लेकर अखिल भारतीय हिंदू महासभा आगरा की जिला अध्यक्ष मीरा ठाकुर ने कोर्ट में शिकायत की थी. मथुरा सीजेएम कोर्ट ने परिवाद यानी शिकायत दर्ज करते हुए मामले में सुनवाई के लिए 1 जनवरी 2026 की तारीख तय की है.

आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया