दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने से छात्रों की दर्दनाक मौत के बाद रविवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. इस भीषण हादसे के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) दिल्ली के कार्यकर्ताओं ने सिविक सेंटर स्थित दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) मुख्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया.
छात्र-बहुल इलाकों में चल रहे पीजी भवनों की सुरक्षा को लेकर एमसीडी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आक्रोशित प्रदर्शनकारी एमसीडी भवन परिसर के भीतर दाखिल हो गए और वहीं धरने पर बैठ गए. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. वहीं, हंगामा बढ़ता देख मौके पर तैनात पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है.




565.jpg)
39.jpg)
16.jpg)
38.jpg)
14.jpg)
822.jpg)
176.jpg)

30.jpg)
70.jpg)




