Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2026-09-05 14:24:24

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षकों से छात्रों को नशे की बुराई के प्रति जागरूक करने और उनके 'स्क्रीन टाइम' को कम करने में मदद करने की अपील की है. पीएम मोदी ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को नेशनल टीचर्स अवॉर्ड पाने वाले शिक्षकों (National Teachers Award Winners) से बातचीत के दौरान कहा कि समाज के सभी लोगों को छात्रों को रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना चाहिए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षकों से बातचीत से बातचीत के दौरान नए शिक्षण के तरीके, क्लासरूम में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल और छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की. पीएम मोदी ने अवॉर्ड पाने वाले शिक्षकों से अपने आधिकारिक निवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की, जहां उन्होंने उनसे बदलते समय के हिसाब से टीचिंग के तरीकों को अपनाने और नई पीढ़ी की जरूरतों और उम्मीदों को पूरा करने के लिए नई टेक्नोलॉजी का ज्यादा इस्तेमाल करने के बारे में बात की.

आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया