Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2026-09-15 09:53:50

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. इसमें तीन इटली के नागरिकों के बिना इमिग्रेशन क्लियरेंस पूरा किए बिना कथित तौर पर जर्मनी की यात्रा की. मामले में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयर इंडिया को नोटिस जारी करके सात दिन के भीतर जवाब मांगा है.
मंत्रालय ने इस मामले को पैसेंजर-हैंडलिंग सिस्टम में बड़ी कमी माना है. ईटीवी भारत ने नोटिस देखा है जिसमें कहा गया है कि हब और स्पोक ऑपरेशन (Hub and Spoke Operations) के लिए मानक संचालन प्रक्रिया का उल्लंघन हुआ है, जिसके कारण तीन विदेशी नागरिक बिना जरूरी इमिग्रेशन क्लियरेंस के भारत से चले गए.

आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया