Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2026-05-19 08:43:57

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी सफलता हासिल की है. सीबीआई ने मुजफ्फरनगर पुलिस के साथ मिलकर सोमवार को राज कुमार सिंह को गिरफ्तार किया, जिसे चंद्रकांत रथ की हत्या का मुख्य आरोपी माना जा रहा है. उसे मुख्य शूटर बताया जा रहा है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि सिंह, जो राज सिंह के नाम से भी जाना जाता है, को सीबीआई की एक टीम ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के कड़े मुकाबले वाले नतीजों की घोषणा के दो दिन बाद शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट रथ की 6 मई को मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया