नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बुधवार को भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की उड़ाने रद्द होने और ऑन-टाइम परफॉर्मेंस (OTP) पर एक डिटेल्ड अपडेट जारी किया. रेगुलेटर ने पुष्टि की है कि वह मामले की जांच कर रहा है और एयरलाइन को ठोस बचाव उपायों के साथ पूरी जानकारी देने के लिए बुलाया है.
इंडिगो के दिए गए डेटा के मुताबिक एयरलाइन ने नवंबर में 1232 उड़ाने रद्द की. इनमें से 755 उड़ाने रद्द होने का कारण क्रू और फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) की दिक्कतों की वजह से हुई. वहीं 92 एटीसी सिस्टम गड़बड़ी की वजह से, 258 एयरपोर्ट और एयरस्पेस की पाबंदियों की वजह से और 127 दूसरी अलग-अलग वजहों से हुई.




523.jpg)
103.jpg)
118.jpg)
117.jpg)
274.jpg)
288.jpg)
358.jpg)
468.jpg)
417.jpg)
531.jpg)




