Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2026-05-07 09:10:24

पश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को होगा. यह जानकारी भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख समिक भट्टाचार्य ने बुधवार को दी.
उन्होंने बताया कि शपथग्रहण समारोह मध्य कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे होगा. इसी दिन नई भाजपा सरकार शपथ लेगी. भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करते हुए राज्य में तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत कर दिया.
भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी की जीत और मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद हम एक श्वेत पत्र जारी करेंगे, जिसमें दिखाएंगे कि टीएमसी ने लोगों को कितना लूटा है.

आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया