Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2026-03-25 07:32:39

भोपाल । मूर्धन्य संपादक और स्वतंत्रता सेनानी गणेशशंकर विद्यार्थी  का पच्चीस मार्च को बलिदान दिवस है। इसी साल हिंदी पत्रकारिता के दो सौ बरस पूरे हो रहे हैं । इस मौके पर भोपाल के सप्रे संग्रहालय में सालाना जलसा हो रहा है। इसमें बौद्धिक विमर्श और अलंकरण समारोह होगा । राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल मुख्य अतिथि होंगे।आयोजन में लोकमत के संपादक विकास मिश्र को माधवराव सप्रे सम्मान से अलंकृत किया जाएगा । इसके अलावा श्री अरुण नैथानी को महेश गुप्ता सृजन सम्मान और डॉक्टर बृजेश शर्मा को अशोक मानोरिया सम्मान से अलंकृत किया जाएगा ।आयोजन में मुख्य वक्ता माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति विजयमनोहर तिवारी होंगे और अध्यक्षता कुलपति एस के जैन करेंगे ।
अलंकरण समारोह के फ़ौरन बाद हिंदी पत्रकारिता के दो सौ साल पूरे होने पर विचारोत्तेजक विमर्श होगा।यह विमर्श संग्रहालय के संस्थापक संयोजक श्री विजयदत्त श्रीधर के ग्रन्थ समग्र भारतीय पत्रकारिता पर केंद्रित होगा । इसमें लोकमत संपादक विकास मिश्र,वरिष्ठ पत्रकार और बायोपिक फिल्मकार राजेश बादल और श्री अरुण नैथानी शिरक़त करेंगे ।कार्यक्रम ठीक साढ़े दस बजे शुरू होगा । यदि आप दस बजे संग्रहालय परिवार के साथ स्वल्पाहार करेंगे तो हमें अच्छा लगेगा ।कृपया समय का विशेष ध्यान रखिए 

आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया