देशभर के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। इस बीच, मौसम विभाग ने आज यानी 9 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, कई जगहों पर आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो सकती है।
मौसम में बदलाव की मुख्य वजह कम दबाव का क्षेत्र और अलग-अलग इलाकों में बने ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण को बताया जा रहा है। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। वहीं, मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के चलते पेड़ों की शाखाएं टूटकर गिर सकती हैं। ऐसे में लोगों को पेड़ों और कमजोर ढांचों के नीचे खड़े नहीं होने की सलाह दी गई है। समुद्र में भी तेज लहरें उठने की संभावना है, इसलिए मछुआरों को खराब मौसम में समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।




812.jpg)
39.jpg)
16.jpg)
38.jpg)
14.jpg)
822.jpg)
176.jpg)

30.jpg)
70.jpg)




