रामगोपाल सोनी
मैं एक सेवा निवृत वन अधिकारी हूं और अपनी उमर के अनेक बरस मैने बांस बचाने में लगाए हैं । विश्व बांस दिवस होता है ,यह जानकारी मुझे नहीं थी फिर भी मैं अपना एक अनुभव साझा करना चाहता हूं ।
असल में हम कभी भी प्राकृतिक बांस वनों को बचाने को समझ ही नही पाये। राज्यों की सरकारें स्वतंत्रता के बाद से ही इसकी समुन्नत रणनीति नही बना पाई ।यद्यपि बांस विशेषांक के रूप में पुष्पित बांस वनों को वचाने की पूरी तकनीक दी हुई है। कार्य योजना में इसे कट पेस्ट सबने किया लेकिन जब भी इसे लागू करने की जरूरत हुई तब इसको वन विभाग के अधिकारियों ने ही नकार दिया । मैंने पुष्पित बांस वनों को बचाने की लड़ाई 1988 में बिलासपुर वन मंडल अधिकारी रहते लड़ी ।
उसे दोहराने से कोई अर्थ नही निकलेगा कि दिल से इतना दुख महसूस करने के कारण पूरी ताकत लगाकर भी बिलासपुर वन मंडल के लगभग 15000 हेक्टेयर पुष्पित क्षेत्र के लिए योजना का बजट नही ला सका। हां एक उपलब्धि मिली। एक नेगेटिव सीआर दर्ज हो गई। मैंने लगभग 30 हेक्टेयर बांस वन को पूर्ण कार्य कर उतना ही अच्छा बना दिया। लेकिन शेष बांस वन खत्म हो गए क्योंकि बजट नही मिला। 1985 -86 में बांस पुष्पित हुए थे। बिलासपुर और कवर्धा में पहले से ही कार्ययोजना में संभावित सामूहिक पुष्पन का वर्ष लिखा होता है। 40 से 60 वर्ष के बाद होता है।
निस्तार में बांस दिया जाता था बचने पर डिपो से बेचा जाता है। बिलासपुर में कमी होने से बचे बांस वनों के प्रॉपर विदोहन कराने से अनुमानित 4 लाख की जगह 10 लाख बांस मिले।
पुष्पित बांस वनों को बिगत 5 वर्षो से पूर्ण पातन करने के बाद दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में निरीक्षण में देखा खास तौर से पंडरिया,लोरमी की पहाड़ियों में जंहा कभी बांस कटा ही नही क्योंकि कभी वन मार्ग बना ही नही । वहां पर विशेष कार्य योजना बनाकर बताया कि लगभग 20 हज़ार नोशनल टन सूखा पुष्पित बांस मिलेगा ।
उस समय बजट के इंचार्ज मुख्य वन संरक्षक मिश्रा जी थे ।यह 1988 की बात है। विभाग के योग्यतम वन अधिकारी थे उन्होंने उस समय 10 लाख का बजट स्वीकृत किया । नए वन मार्ग बनाये और पहाड़ों से सूखे बांस लगभग 20 हज़ार नोशनल टन निकाला गया।
बांस शायद मेरे भाग्य या दुर्भाग्य में था कि पुनः बालाघाट में बांस वनों में पुष्पण हो गया 2005 -06 में और मैं जून 2007 में वन संरक्षक पदस्थ हुआ।
नक्सल समस्या तो थी ही प्राकृतिक क्षेत्र से जो पुष्पित नही हुए थे या जो हरे बांस थे कुल 39 हज़ार नोशनल टन बांस हुआ था मेरे जॉइन करने के पहले।
नक्सलियो के डर से दुर्गम पहाड़ियों में बांस काट भी ले तो परिवहन करने कौन वाहन जाए।क्योंकि नक्सलवादी हर वर्ष 5 से 6 ट्रक चाहे सरकारी हो याs निजी जलाते ही थे ।
लेकिन मैंने बैगा आदिवासियों को उनके खेत मे उगे बांस का पैसा दिलाकर वन विभाग के प्रति उनके रवैये को सुधारा और 80000 नोशनल टन बांस का विदोहन कराया औसतन मेरे तीनो वर्षो में 2007 से 2010 तक । वन कर्मियों की मेहनत और उनकी निर्भीकता से कारण हमने जो तीन गुना उत्पादन कर सके उसमे वनरक्षक से लेकर वनमंडलाधिकारी तक ने अद्भुत पराक्रम किया। लगभग 6 से नौ वन रक्षक और 3 से 5 वनपालो को मेरी अनुशंसा पर आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिला। वन मंडल अधिकारियों में तत्कालीन वन मंडल अधिकारी श्री मनोज अग्रवाल ,श्री मेशराम ,श्री झारिया प्रमुख उत्पादन वन मंडलाधिकारी थे। उत्तर वन मंडल में तो एक रेंजर की हत्या बांस के कूप में हुई थी। उस कूप में जब मैं मनोज अग्रवाल जी के साथ गया तो पाया कि उस कूप में गाव वाले भी डर रहे थे । लेकिन उत्पादन 11 हज़ार की जगह 22000 नोशनल टन हुआ ।
हमने समझाया कि नक्सल कुछ नही करेंगे।बस आप मजदूरों को पूरा पैसा समय पर दो और व्यवहार ठीक रखो ।
क्या आप विश्वास करेंगे कि जिस जिले में 15 वर्ष से लकड़ी के कूप काटने की मनाही हो बांस भी कम ही कट रहा हो वहां पूरे लकड़ी के कूप कटे और बांस का विदोहन तीन गुना हुआ। और नक्सलियों ने एक टुकड़ा नही जलाया और किसी को मारपीट भी नही की हो । जबकि 5 ट्रक ,दो कूप और आधे दर्जन वन कर्मियो को प्रताड़ित करने डराने धमकाने का क्रम था। बालाघाट में जहां पुलिसअधीक्षक,जिलाधीश निजी वाहनों से ही यात्रा करते थे।
वन अधिकारी भी पता करके जाते थे कि उस ओर नक्सली है कि नही। खैर यहाँ भी 30000 हेक्टर वन पुष्पित हुए और 2000 हेक्टर के लिए सीमित बजट मिला शेष को अग्नि सुरक्षा आदि काम किये। आज 2000 हेक्टर में जहां सीमित भी पैसा मिला था वहाँ बांस का वन पहले से अच्छा खड़ा है।
कुछ 100 हेक्टर में एक रेंज में समिति के पैसे से कम्पलीट कार्य जैसे इलीट सिलेक्शन ,मिट्टी चढ़ाना हर वर्ष तीन वर्ष तक और 4x4 के बीच उगे लाखो बांस के राइजोम को उखाड़कर बांस के पौधे बनाने का काम किया गया लागत 10000 रुपये प्रति हेक्टर । शेष 2000 हेक्टर में बड़ी मशक्कत से विभाग द्वारा 2200 रुपये प्रति हेक्टर बजट मिला।
बांस वर्ष 2010 को घोषित कराया और निजी क्षेत्रों में बांस के पौधों को लगाने प्रोत्साहित किया गया।
यदि बांस वनों को वनों में वचाना है तो हर भीरों पर साफ सफाई कटाई करना होगी। अनुमानित उत्पादन जो पूरा गलत है कि जगह वास्तविक उत्पादन कराना होगा।
आज बालाघाट में केवल 25000 नोशनल टन बांस हो रहा है मैं दावे के साथ कह सकता हूँ कि वहां 80000 नोशनल टन बांस हो सकता है। यदि भीरों पर काम नही होगा तो बांस वन नष्ट हो जाएंगे और हम बांस वर्ष मनाते रहेंगे और चित्र में ही बांस दिखाएंगे की ऐसा होता था। 80 के दशक में सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में आज का प्रदेश समझे तो 15 से कुछ अधिक वन मंडलों में जिलों में बांस का उत्पादन होता था। आज बालाघाट में 90 % होता है कुछ जिलों में बैतूल, सिवनी,छिंदवाड़ा आदि में 5% होता है।
प्राकृतिक बांस वनों को बचाना ही होगा। कम से कम जिन जिलों में है और जहाँ पहले थे वहां रोपण करना चाहिए तथा निजी भूमि में भी लगाना जरूरी है।
बांस को गरीबो की इमारती लकड़ी कहते है । बांस में रोजगार देने की अभूतपूर्व क्षमता है और मध्यप्रदेश का बाँस केरल तक जाता है खासकर बालाघाट का बांस जो गरीबआदिवासियों की आय का मुख्य स्रोत है और बांस के बनो के ही कारण बालाघाट जिला मध्य प्रदेश सबसे अधिक वर्षा का क्षेत्र है और धान की खेती के लिए बांस वनों की भूमिका सबसे प्रभावी है ।






37.jpg)

5.jpg)
15.jpg)
19.jpg)
2.jpg)
166.jpg)
9.jpg)




