Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2024-05-10 13:16:28

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बेंगलुरु में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुस्तफा पाइचर को गिरफ्तार कर लिया है। NIA सूत्रों ने बताया कि आरोपी मुस्तफा पाइचर को एनआईए अधिकारियों ने कर्नाटक में उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया। बता दें कि 26 जुलाई, 2022 को कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बेलारे गांव में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के कैडरों ने प्रवीण नेट्टारू की हत्या कर दी थी। बाद में उसी साल सितंबर में पीएफआई पर प्रतिबंध लगा दिया गया। कथित तौर पर PFI 'किलर स्क्वॉड' या 'सर्विस टीम्स' द्वारा सुलिया तालुक में उनकी हत्या कर दी गई थी। शुरू में मामला बेलारे पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था और बाद में NIA को सौंप दिया गया था। NIA ने अगस्त 2022 में मामला अपने हाथ में लिया।

आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया