Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2020-08-15 12:43:51

आज देश अपनी आजादी की 74वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा झंडा फहराते हुए, देश को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। देशभर में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। वहीं, लद्दाख में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने पैंगोंग त्सो झील के किनारे स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। 
आईटीबीपी जवानों ने करीब 16000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा झंडा फहराया और देश की जश्न-ए-आजादी में शरीक हुए। उन्होंने पूरे जोश-खरोश के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया और भारत माता की जय के नारे लगाए। 
आईटीबीपी जवानों ने इस दौरान अलग-अलग तरीके से तिरंगे को अपनी सलामी दी। जवान एक पंक्ति में अपने हाथ में तिरंगा पकड़े हुए आगे बढ़ रहे थे।

आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया