Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2020-08-16 12:14:01

उत्तर प्रदेश में बर्बरता का एक और मामला सामने आया है। यहां के लखीमपुर खीरी जिले में 13 वर्षीय दलित लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई है। बच्ची का शव शनिवार को एक गन्ने के खेत में मिला था। लड़की के गांव के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची के साथ रोंगटे खड़ी कर देने वाली बेरहमी की गई। उसका गला घोंट दिया गया, जिससे उसकी आंखें फटी रह गईं और उसकी जीभ भी बुरी तरह कटी मिली है।
कथित तौर पर यह घटना शुक्रवार को नेपाल की सीमा से सटे एक गांव में घटी। उसका शव एक आरोपी के खेत में मिला था। जिला पुलिस प्रमुख सत्येंद्र कुमार ने कहा, 'लड़की के पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। हम उनके खिलाफ बलात्कार, हत्या और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज करेंगे।"
 
आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया