पाकिस्तान को इस्लामिक सहयोग संगठन की बैठक में तगड़ा झटका लगा है। भारत के खिलाफ इस्लामोफोबिया के दुष्प्रचार की पाकिस्तान की साजिश नाकाम हो गई है। OIC की बैठक में मालदीव ने भारत का पक्ष लेते हुए पाकिस्तान को खरी-खोटी सुनाई है।
भारत का पक्ष लेते हुए मालदीव ने कहा कि उसपर इस्लामोफोबिया का आरोप लगाना गलत है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में 20 करोड़ से ज्यादा मुस्लिम रहते हैं। मालदीव ने कहा कि भारत पर इस्लामोफोबिया का गलत आरोप दक्षिण एशिया में धार्मिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाएगा।