Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2020-08-28 12:18:57

कांग्रेस नेताओं को डर है कि पार्टी में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ तो पार्टी टूट सकती है। पार्टी नेता संजय निरुपम ने यह आशंका जताई है। संजय निरुपम ने यह भी कहा कि पार्टी में चुनाव हुए तो लोकप्रियता की वजह से जीतेंगे राहुल गांधी ही लेकिन इससे पार्टी में बड़ा विभाजन हो सकता है। संजय निरुपम ने अपने ट्वीट के जरिए यह बात कही है और अध्यक्ष पद के लिए पार्टी में चुनाव की वकालत करने वाले नेताओं पर निशाना साधा है।
संजय निरुपम ने अपने ट्वीट संदेश में कहा, ''कांग्रेस में जिस संगठनात्मक चुनाव की बात कुछ नेतागण कर रहे हैं, देश के कितने राजनीतिक दलों में ‘वैसे’ चुनाव हुए हैं ? आज के दौर में कॉंग्रेस अध्यक्ष का चुनाव कराना घातक है। वैसे,चुनाव हुए तो लोकप्रियता के कारण राहुल गांधी ही जीतेंगे, तय है। लेकिन पार्टी में बड़ा विभाजन हो जाएगा।''
 
आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया