Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2019-02-23 17:35:13

नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने आज सात राज्यों में हवाई अड्डों के बुनियादी ढांचों के विकास से जुड़ी 629.15 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रभु ने शुक्रवार को केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, असम, राजस्थान, पंजाब और मणिपुर में इन परियोजनाओं की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सरकार विमानन क्षेत्र के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दे रही है। नए भारत के सपने को साकार करने की दिशा में आज का कार्यक्रम महत्त्वपूर्ण है। बुनियादी ढांचों के साथ ही सरकार लोगों के लिए हवाई यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाने पर भी ध्यान दे रही है। वह विमानन के लिए विजन 2040 के साथ काम कर रही है। डिजियात्रा, ड्रोन नीति और ‘उड़ान’ योजना इसी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सरकार कुशल मानव बल की जरूरत से भी परिचित है। यह क्षेत्र बहुत बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार दे सकता है। देश ही नहीं विदेशों में भी विमानन के लिए कुशल मानव बल तैयार करने के लिए वह कौशल प्रशिक्षण पर ध्यान दे रही है।

आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया