Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2019-07-22 15:47:03

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सोमवार को एक और इतिहास रचते हुए अपने महत्वकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग की. आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 2:43 मिनट पर चंद्रयान-2 को लॉन्च किया गया. चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग भारत के 'बाहुबली रॉकेट' GSLV मार्क III-M1 से की गई.

ISRO ने ट्वीट के जरिए चंद्रयान-2 की एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि GSLV MK-3 M-1 ने चंद्रयान-2 स्पेसक्राफ्ट को पृथ्वी की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-2 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग के बाद बधाई देते हुए कहा कि चंद्रयान-2 जैसे प्रयास हमारे युवाओं को विज्ञान, उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान और नवाचार की ओर प्रोत्साहित करेंगे.

राज्यसभा और लोकसभा में ISRO की इस शानदार सफलता पर बधाई दी गई. राज्यसभा स्पीकर वेकैंया नायडू ने इसरो को इस अदभुत सफलता के लिए बधाई दी जबकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी इसरो को बधाई दी.

आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया