Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2017-03-30 19:36:24

बीएस-3 वाहनों की बिक्री पर पाबंदी की समय सीमा यानी 31 मार्च नजदीक आने के बाद के वाहनों के डीलरों ने अपना स्टॉक निकालने के लिए वाहनों की कीमत 20 से 40 फीसदी तक सस्ती कर दी है। गुरुवार को मध्य प्रदेश के अधिकांश शहरों में दोपहिया वाहनों का स्टॉक खत्म हो गया। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार दोपहर को दोपहिया वाहनों के शोरूम पर धनतेरस और दिवाली जैसा नजारा दिखा। यहां नए दोपहिया वाहनों को खरीदने के लिए सभी कंपनियों के शोरूम पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने बीएस-3 वाहनों की बिक्री व पंजीकरण पर एक अप्रैल से रोक लगा दी है। इस वजह से डीलरों ने अपना स्टॉक क्लियर करने के लिए वाहनों के दाम 20 से 40 फीसदी कम कर दिए।

आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया