उत्तर प्रदेश विधानसभा में भारी हंगामे के बीच शुक्रवार को कुल 17 विधेयक पारित किए गए। इन विधेयकों में उत्तर प्रदेश लोक सेवा (आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों के लिए आरक्षण) विधेयक 2020 भी शामिल है। उसके अलावा उत्तर प्रदेश लोक एवं निजी सम्पत्ति क्षति वसूली विधेयक 2020 भी पारित कर दिया गया है। हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार इस बिल के जरिए ही उपद्रवियों से वसूली की प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए कदम उठा रही है।