कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) के लिए राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी की स्थापना हो गई है। केंद्रीय केबिनेट ने बुधवार को राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस बात की जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी। सीईटी के लिए राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी की स्थापना को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने स्वतंत्र भारत के बड़े ऐतिहासिक सुधारों में से एक बताया है।
उन्होंने कहा कि कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) की मेरिट लिस्ट तीन साल तक मान्य रहेगी। इस दौरान उम्मीदवार अपनी योग्यता और पसंद के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।