Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2020-10-06 12:07:23

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में होने वाली दैनिक बढ़ोतरी में गिरावट देखी जा रही है। ये इस बात का संकेत है कि भारत कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सही दिशा में कदम उठा रहा है। हालांकि, कोरोना के कुल मामले बढ़ रहे हैं। अभी तक देश में 66 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

इसी बीच पिछले 24 घंटे के अंदर कोविड-19 के 61,267 नए मामले सामने आए हैं। सोमवार की तुलना में नए मामलों में काफी गिरावट आई है। वहीं 804 लोगों की वायरस के कारण मौत हो गई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने दी है।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 66 लाख के पार पहुंच गई है। देश में वर्तमान में कोविड के कुल मामले 66,85,083 हैं। इसमें सक्रिय मामलों की संख्या 9,19,023 है जबकि 56,62,491 मरीज ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है या फिर वे देश छोड़कर चले गए हैं। इसके अलावा वायरस के कारण कुल 1,03,569 मरीजों की मौत हो चुकी है।

आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया