Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2020-09-21 17:15:08

भारत में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के 90 हजार से अधिक मरीज ठीक हुए और इसके साथ ही इस महामारी से ठीक होने की दर 80 प्रतिशत से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि पिछले चौबीस घंटे में 93,356 मरीज ठीक हुए हैं। वक्तव्य के अनुसार, “भारत में राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर 80 प्रतिशत से अधिक हो गई है। लगातार तीसरे दिन भारत में 90 हजार से अधिक मरीज ठीक हुए हैं।” बारह राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में ठीक होने की दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है।
 
आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया